राज्यसभा सदस्य के समक्ष उठाया पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। इगास बग्वाल का पर्व अपने गांव कोट ब्लाक के नकोट पहुंचे राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने जल्द ही कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाने की मांग सांसद से की।
रविवार को प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है। जिससे कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। कहा कि मोर्चा पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है लेकिन कर्मचारियों की यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। बताया कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। नई पेंशन योजना लागू होने के बाद से कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है लेकिन सरकार कर्मचारियों की इस मांग पर अभी तक कोई कदम नहीं उठा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *