आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में ओम, आकृति रहे पहले स्थान पर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर के युवाओं की ओर से आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन रामलीला मैदान श्रीनगर में किया गया। जिसमें बालक वर्ग में पहला स्थान ओम रावत, दूसरा स्थान उमेश तथा बालिका वर्ग में आकृति कंडारी ने प्रथम व संध्या धनाई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी एवं जिला महामंत्री दिनेश पंवार तथा विशिष्ट अतिथि मंडल महामंत्री सौरभ पांडे व कार्यकारिणी सदस्य पंकज सती रहे। आयोजन में साहिल, आर्यन कंडारी, देवांश नौटियाल ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *