ओएमजी दुर्गापरी ने जीता क्रिकेट मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गेंद मेले से पूर्व डाडामंडी से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा हरा है। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में ओएमजी दुर्गापुरी ने नड्डा को हराया।
राजकीय ऐतिहासिक पौराणिक गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से डाडामंडी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार का पहला मुकाबला नड्डा व ओएमजी दुर्गापुरी के बीच खेला गया। टास जीतकर दुर्गापुरी ने पहले बालिंग करने का निर्णय लिया। 15 ओवर में नड्डा की टीम ने 128 रन बनाए। जवाब में ओएमजी दुर्गापुरी ने 129 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला निक्की इलेवन व भेल्डा के बीच हुआ। भेल्डा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए। निक्की इलेवन लक्ष्य का पीछा करते हुए 197 रन पर आल आउट हो गई। इस मौके पर क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, नरेश देवरानी, दीपक चौहान, आशीष रावत, शुभम रावत, मुकेश बड़थ्वाल, ओमप्रकाश तिवारी, किशनलाल चौहान, हरेंद्र रावत, चंद्रमोहन चौधरी, रघुवीर सिंह रावत, सते सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *