27 को राजकीय शिक्षक बांह में काली पट्टी बांधकर करेंगे शिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने से प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
यहां जारी एक बयान में संघ के पूर्व जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि राजकीय शिक्षक वर्षों से शिक्षा व छात्रहित में प्रधानाध्यापक एवं प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति व कई अन्य न्यायोचित मांगों के निस्तारण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा केवल आश्वासन देने के सिवाय कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण प्रांतीय कार्यकारिणी को आंदोलनात्मक कार्यक्रम के लिए बाध्य होना पड़ा। प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा दिए गए कार्यक्रम के अनुसार जनपद के समस्त शिक्षक भी चरणबद्ध आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर को जनपद के सभी शिक्षक बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे तथा 8 अक्टूबर रविवार को निदेशालय देहरादून में जन जागरण रैली में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद भी यदि सरकार द्वारा मांगों के समाधान हेतु कोई प्रयास नहीं किया जाता है तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों के क्रम में चरणबद्ध रूप में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि 27 सितम्बर को सभी शाखाओं के शिक्षक बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *