आश्वासन पर मृतक आश्रितों का धरना स्थगित

Spread the love

चम्पावत। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन का धरना आठवें दिन स्थगित हो गया। संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार को परिवहन सचिव अरविंद ह्यांकी से फोन पर वार्ता हुई। बताया कि मृतक आश्रितों को परिवहन निगम में नियुक्ति देने की प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है। निगम बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के बाद शासन को भेजा जाएगा। जिसके बाद कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि इसी को देखते हुए धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। मृतक आश्रित परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। वहां संगठन मंत्री अनीता देवी, प्रचार मंत्री नीलम सिंह, सत्य प्रकाश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *