19 अगस्त को बहनों के साथ खटीमा में रक्षाबंधन मनाएंगे मुख्यमंत्री

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने 19 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा आगमन पर भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तय की है। भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री धामी को रक्षाबंधन के दिन खटीमा आने के लिए निमंत्रण भेजा है। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सीएम के 19 अगस्त को खटीमा आने का कार्यक्रम तय हो गया है। रंगोली मंडल में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री धामी के खटीमा आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष धाना देवी ने बताय की मुख्यमंत्री धामी रक्षाबन्धन के पर्व पर अपनी बहनों से रक्षा सूत्र बंधन कर उनका आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, कुमाऊं संयोजक नीता सक्सेना, जिला कार्यकारणी सदस्य लीलावती राणा, जिला मंत्री विमला मुडेला, जिला महामंत्री रेनू भंडारी, वरिष्ठ समाजसेवी शान्ति पाण्डे, सरोज कुशवाहा, भावना मनोला, हेमा परिहार, झनकट मण्डल महामंत्री अंजू देवी, सोनिया सुखीजा, इंद्रा चंद, माया जोशी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपसिथित रहें। इधर, जनसंपर्क अधिकारी जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के 19 अगस्त को खटीमा आने का कार्यक्रम तय हो चुका है, लेकिन अभी तक उनके पास लिखित सूचना नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *