धनतेरस और दिवाली पर उत्तराखंड सरकर पर जमकर हुई धनवर्षा, इतने करोड़ का हुआ फायदा

Spread the love

हल्द्वानी। दिवाली और धनतेरस के त्योहार के दौरान बढ़ी जमीनों और मकानों की बिक्री से उत्तराखंड सरकार के खजाने में धनवर्षा हुई है। पिछले 10 माह में हल्द्वानी उपनिबंधक दफ्तर में रजिस्ट्री से सरकार को 8़53 करोड़ का राजस्व मिला है। जबकि त्योहारी सीजन में सर्वाधिक जमीनों की बिक्री से सरकार को 85़30 लाख का राजस्व मिला है। देखा जाए तो बीते सालों के मुकाबले सरकार के राजस्व में करीब 20 : की बढ़ोतरी हुई है।
उपनिबंधक दफ्तर हल्द्वानी ने दिवाली पर सरकार के खजाने में अच्छा राजस्व जोड़ा है। उपनिबंधक दफ्तर प्रथम को पिछले 10 माह में 4़39 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिसमें से सरकार को सिर्फ जमीनों की रजिस्ट्री से ही 3़18 करोड़ का राजस्व मिला है। इसी प्रकार उपनिबंधक द्वितीय कार्यालय को पिछले 10 माह में 4़24 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
जिसमें से जमीनों की रजिस्ट्री से 2़03 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। दिवाली के सीजन में पिछले 20 दिनों में दोनों दफ्तरों से सरकार को 85़30 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस दौरान 2,375 जमीनों व भवनों की रजिस्ट्री की गई। बताते चले कि कोरोनाकाल में हर कारोबार की तरह जमीनों की खरीद- फरोख्त का कारोबार भी सिमट गया था।
दिवाली के सीजन में जमीनों व मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। जिससे सरकार का राजस्व पिछले महीनों के मुकाबले बढ़ा है। रजिस्ट्री की संख्या बढ़ने के कारण ही सरकार का राजस्व भी बढ़ा है।
अतुल शर्मा, उपनिबंधक, हल्द्वानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *