करन के युकां प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत के करन सिंह के यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। नगर के सिल्थाम तिराहे में बीते रोज कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमांत के एक व्यक्ति को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलना गौरव की बात है। बाद में उन्होंने मिष्ठान वितरण भी किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष करन ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्हें पार्टी ने यह दायित्व सौपा है वे उस भरोसे को कायम रखेंगे। करन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विधायक मयूख महर,राष्ट्रीय सचिवाषेंद्र महर, विधायक हरीश धामी, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, कार्यकारी अध्यक्ष अंजू लुंठी, पवन महरा, आंनद धामी, पारस महर, आयुष धामी, रोहित कुमार, धुर्व कुमार, नवी ऐरी सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *