देश-विदेश

केजरीवाल की जमानत पर भगवंत मान ने कहा-यह लोकतंत्र की जीत है

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चंडीगढ़ , दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र की जीत है। इस मामले में कुछ भी नहीं है। सभी बाहर आ गए हैं। हमें (केजरीवाल की रिहाई से) बड़ी ताकत मिलेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले से जुड़े कथित घोटाले के मामले में जमानत दे दी है। उनके शुक्रवार को जेल से बाहर आने की खबर है। जिसके बाद वह आम लोगों से संवाद करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताते हुए आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने पर खुशी जताई है।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अपनें हैंडल पर लिखा, बाहर आने पर आपका स्वागत। हमने आपको मिस किया। सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं! अंतत: माननीय सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल की बेडिय़ों से आजाद करने का फैसला सुना दिया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया!
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सत्यमेव जयते.. सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।
वहीं मनीष सिसोदिया ने अपने एक्स हैंडल पर अरविंद केजरीवाल की तिरंगा हाथ में पकड़े एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, झूठ और साजि़शों के खिलाफ लड़ाई में आज पुन: सत्य की जीत हुई है। एक बार पुन: नमन करता हूं बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुकाबले मजबूत कर दिया था।
आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा ये एक बार फिर साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा सच्चा, ईमानदार, देशभक्त नेता इस देश में नहीं है। जिनको गिरफ़्तार करने के लिए भाजपा ने हज़ारों तरह की साजिश रची। उन्हें जेल में डाला। आज सुप्रीम कोर्ट का हम धन्यवाद करते हैं जिनके कारण आज सच्चाई की जीत हुई है और झूठ का पर्दाफाश हुआ है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर ्र्रक्क सांसद राघव चड्ढा ने कहा, एक लंबे समय के बाद अरविंद केजरीवाल जी लौट रहे हैं इसके लिए मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं… अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि ईमानदार राजनीति का एक ब्रांड है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें 6 महीने के लिए जेल जाना पड़ा। लेकिन अरविंद केजरीवाल जी आज फिर से लौटे रहे हैं तो आज दिल्ली की सभी मां-बहन खुशी मना रही हैं। आने वाले समय में आप और मजबूत होगी। मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं…. अब हरियाणा में होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार अभियान की कमान अरविंद केजरीवाल जी संभालेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!