स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को भावपूर्ण श्रद्घांजलि दी

Spread the love

बागेश्वर। जिला पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को भावपूर्ण श्रद्घांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। गुरुवार को पुलिस लाइन में सीओ विपिन चंद्र पंत ने जवानों को याद किया। उन्होंने कहा पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और संविधान द्वारा निर्मित कानून की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की आत्मा की शांति के लिये दो मौन रखा और श्रद्घासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा एक सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक पूरे देश में 377 पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, कर्मचारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। इसमें उत्तराखंड पुलिस के तीन अधिकारी और कर्मचारी भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *