गैरसैंण पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया विधायक नौटियाल का स्वागत

Spread the love

 

– दो दिन तक गैरसैंण क्षेत्र में जनसंपर्क एवं भ्रमण करेंगे विधायक
चमोली। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के शुक्रवार गैरसैंण पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं तथा ढौल दमाऊं से स्वागत किया। विधान सभा चुनाव जीतने के बाद विधायक नौटियाल पहली बार गैरसैंण पहुंचे हैं। वे इस क्षेत्र में दो दिन जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे। तथा कई क्षेत्रों का भ्रमण भी करेंगे। इस मौके पर विधायक का स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष महावीर रावत, नगर अध्यक्ष मंगल नारायण, जिपंस विनोद नेगी, बलवीर रावत, प्रमुख शशि सोरियाल, पूर्वनपंअ गंगा पंवार, रामचंद्र गौड़, एलपी सती, दिनेश गौड़, दिवाकर गौड़, पृथ्वी बिष्ट, दयाल सिंह, त्रिलोक सिंह, कस्तूरा देवी, वीरेन्द्र टम्टा, खिलाफ गुसांई, हीरा फनियाल आदि मौजूद रहे। विधायक नौटियाल ने इसके बाद राबाइंका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा संवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *