पिथौरागढ़ पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन जोशी का स्वागत

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरा दत्त जोशी का गृह क्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जोशी ने कहा प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रवेश द्वार एंचोली में गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाई। जोशी ने कहा सीमांत उनकी जन्मभूमि है। यहां के लोगों व कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह सम्मान मिला है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। कहा मोदी सरकार देशभक्ति का राग तो अलाप रही है। लेकिन अग्निपथ योजना के रूप में उसका असली चेहरा सबके सामने आया है। यह योजना शुरू कर सरकार ने देश के युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आज देश के युवा को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। कहा अपनी नाकामी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ईडी की कार्रवाई हो रही है। कहा वे जनमुद्दों पर लड़ाई जारी रखते हुए कांग्रेस को मजबूती देने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेन्द्र लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, भुवन जोशी, राजेन्द्र भट्ट, देवा लुंठी, पवन पाटनी, महेश टम्टा,भूरे मियां, राजेंद्र बिष्ट, डीडी उपाध्याय सहित कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *