गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने जिस उत्तराखंडी टुपली को पहना, उसका ऐसे किया गया चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहाड़ी टुपली पहनकर शामिल हुए। जिससे उत्तराखंड वासियों के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा पहनी गई पहाड़ी टुपली को स्यारा रिटेल्स ने उपलब्ध करवाया था। स्यारा रिटेल्स के प्रमोटर दीपक ध्यानी ने बताया कि पीएम ऑफिस में पहाड़ी टुपली के सात डिजाइन भेजे गए थे। जिनमें से तीन डिजाइन का चयन हुआ। हालांकि इन डिजाइन में भी कुछ बदलाव की मांग हुई, जिस पर टुपली के डिजाइन में बदलाव किए गए। उन्होंने कहा कि आमतौर पर इसमें लगने वाला ब्रह्मकमल का चिह्न छोटे आकार का आता है, लेकिन हमने बड़े आकार के ब्रह्मकमल के चिह्न का इस्तेमाल किया। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय पुष्प है। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने और इस तरह का कार्य कर रहे हर व्यक्ति पर गर्व है। इस टुपली की सिलाई उत्तराखंड के जगतम दास करते हैं और मार्केटिंग स्यारा रिटेल्स करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *