10वें दिन भी क्रमिक अनशन में डटे रहे मैस कर्मचारी

Spread the love

अल्मोड़ा। विपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के मैस कर्मचारियों का आंदोलन दसवें रोज भी जारी रहा। गुरुवार को सुमित कुमार एवं जगत सिंह परिहार अनशन पर बैठे। दोनों को माला पहना कर अनशन पर बैठाया गया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि मैस कर्मचारी पिछले 15-20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान उनका शोषण करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी संस्थान में एक तरफ 56 आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की उपनल से जोड़कर सेवाएं ली रहा है। वहीं दूसरी तरफ 130 मैस कर्मचारियों को यह लाभ नहीं दिया जा रहा है जोकि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कालेज प्रशासन से मैस कर्मियों को भी न्यूनतम वेतन के साथ उपनल के माध्यम से सेवाएं दी जांय। उन्होंने शांति पूर्वक आंदोलन पर कोई सुनवाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया।
बैठक में मैस कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह, मोहन सिंह, राजन बिष्ट, पान सिंह, महेश चंद्र, धन सिंह, देवेंद्र गिरी, धीरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, नवीन हर्बोला, जगत सिंह, नंदन सिंह, गिरीश गिरी, राजेंद्र सिंह, हरीश सिंह रावत, चंदन आर्या, भुवन चंद्र, जीवन सिंह, दलीप सिंह, किसन राम, महेश सिंह, भूपाल सिंह, खीम सिंह, कैलाश चंद्र, पनीराम, राजेन्द्र आर्या, भूपाल राम, लालमन, पूरन चंद्र, किसन गिरी, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *