13वें दिन भी फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार रहा जारी

Spread the love

चम्पावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी है। फार्मासिस्टों ने आंदोलन के 13वें दिन भी कार्य बहिष्कार किया। इससे जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संगठन अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने बताया कि संगठन फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन कर पदोन्नति के पदों में वृद्घि की मांग कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने पोस्टमार्टम भत्ते की विसंगति दूर करने, राजपत्रित सेवा नियमावली को प्रख्यापित करने, एसीपी में पदोन्नति के पद का वेतनमान देने, पूर्व की तरह दस, 16 व 25 वर्ष में एसीपी का लाभ देने और रिक्त पदों में पदोन्नति के लिए डीपीसी का गठन करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ फार्मासिस्ट तान सिंह, भूपेश जोशी, मनोज कुमार, मनोज पुनेठा, प्रमोद कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *