5वें दिन भी हड़ताल पर रहे सस्ता गल्ला विक्रेता –

Spread the love

पिथौरागढ़। दो सूत्रीय मांगों को लेकर सीमांत के सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल 5वें दिन भी जारी रही। उन्होंने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा लंबे समय से विक्रेताओं के लिए मानदेय तय करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलता।
मंगलवार को सस्ता गल्ला विक्रेता खाद्य पूर्ति कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मानदेय दिए जाने को लेकर मांग उठा रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, एमडीएम, एनएफएसए, अंत्योदय सहित अन्य पुराने बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। कहा लंबे समय से वे धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही। कहा अब वे अपना हक लेकर रहेंगे। कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे सरकारी कोटे का राशन का वितरण नहीं करेंगे। कहा अगर शासन-प्रशासन ने उन पर दबाव बनाया तो वे सामूहिक तौर पर अपना इस्तीफा दे देंगे। यहां कैलाश चंद्र उप्रेती, पूरन सिंह बसेड़ा, भुवन चंद्र जोशी, प्रदीप सिंह रावल मनोज कापड़ी, ललित सिंह महर, कमल टम्टा, कैलाश पुनेड़ा, लक्ष्मण गिरी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *