ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर प्रधानों का धरना स्थगित

Spread the love

चमोली। मनरेगा सामाग्री का भुगतान नहीं होने से नाराज चमोली ब्लक मुख्यालय में धरना दे रहे ग्राम प्रधानों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। जिसके बाद ब्लक मुख्यालय में तालाबंदी और कार्य बहिष्कार को समाप्त कर दिया गया है। दशौली ब्लक के ग्राम प्रधान 11 अप्रैल से ब्लक मुख्यालय चमोली में धरना दे रहे थे। ग्राम प्रधान मनरेगा कार्यों के मटीरियल का भुगतान करने की मांग को लेकर आंदोलित थे। ग्राम प्रधानों ने शनिवार से कार्य बहिष्कार और ब्लक मुख्यालय में तालाबंदी शुरू कर दी थी। जिसके चलते वहां कोई भी काम नहीं हो पा रहा था। बुधवार को भी ग्राम प्रधानों ने ब्लक कार्यालय में तालाबंदी कर धरना शुरू किया। बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सहायक खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनोद प्रसाद ममगाईं ग्राम प्रधानों से मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधानों से उनकी समस्या के संबंध में वार्ता की। प्रधान संगठन के ब्लक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि जल्द कुछ पैसा रिलीज हो जाएगा। जिसके बाद ग्राम प्रधानों की सहमति पर उसको वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सकारात्मक वार्ता के बाद सभी ने तालाबंदी और कार्य बहिष्कार स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान मजोठी के प्रधान पूरण सिंह, रांगतोली के प्रधान सुखदेव कुमार, खैनुरी की प्रधान रेखा देवी, छिनका की प्रधान सुमन देवी, व्यारा के प्रधान बृजलाल, खल्ला के प्रधान अरविंद सिंह, मंडल के प्रधान पुष्कर सिंह, दोगड़ी कांडई की प्रधान पूनम देवी, रोपा की प्रधान रेखा देवी, हरमनी की प्रधान सुनीता देवी, बणद्वारा की प्रधन सरोजनी देवी सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *