सीएम धामी के जन्मदिन पर कैड़ा ने निकाली संकल्प रैली, रक्तदान शिविर लगाया
नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के खनस्यूं में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 77 लोगों ने रक्तदान किया। इसके पश्चात संकल्प रैली निकाली गई, जिसमें बढ़ी संख्या में भाजपाई व क्षेत्रीय जनता शामिल रही। वहीं भीमताल भीमेश्वर मंदिर में 48 दीप जलाकर सीएम के दीर्घायु की कामना की गई। विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में ओखलकांडा मंडल उपाध्यक्ष दीपक बर्गली, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र चिलवाल, उपप्रधान शेखर कफल्टिया, खिमेश पलड़िया, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी, नंदन सिंह, नारायण दत्त कफल्टिया, कुंदन चिलवाल, राजू आर्य, राजू बर्गली, संजय ऐरी, दीपक मेहता, रामू मचकोलिया व नारायण बर्गली आदि मौजूद रहे।