छलड़ी के दिन बैंक,कोषागारों एवं पोस्ट आफिस में भी हो अवकाश: पांडे

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे ने जारी बयान में कहा कि शनिवार को होली पर्व(छलड़ी) के दिन बैंकों,कोषागारों एवं पोस्ट आफिस में अवकाश नहीं किया गया है जो कि समझ से परे है। उन्होंने कहा कि सोचने वाली बात है कि छलड़ी के दिन कैसे इन जगहों पर काम करने वाले लोग अपने कार्यालय आयेंगे?उन्होंने कहा कि अवकाश की सूची बनाने वालों को यह सोचना चाहिए था कि छलड़ी एक मुख्य त्यौहार है और इस दिन किसी भी कर्मचारी विशेषकर महिला कर्मचारियों के लिए कार्यालय आना सम्भव नहीं है।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सम्बन्धित विभाग अपने कार्यालय में छलड़ी के दिन अवकाश की घोषणा करे अन्यथा उन्हें मजबूरी में इसकी शिकायत सम्बन्धित विभाग के उच्च अधिकारियों से करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *