पुण्यतिथि पर ड़ भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्घांजलि

Spread the love

पिथौरागढ़। संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर को श्रद्घांजलि देते हुए उनकी उपलब्धियों को याद किया गया। विभिन्न संगठन के लोगों ने ड़ आंबेडकर के तित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा उन्होंने समाज के कमजोर व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
सोमवार को भारत रत्न संविधान निर्माता ड़आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं में गोष्ठी की। इस मौके पर उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा ड़ आंबेडकर ने श्रमिकों, किसानों व महिलाओं के अधिकारों के प्रति आवाज बुलंद करने का काम किया। उनका पूरा जीवन कमजोर व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। सभी को उनसे सीख लेनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा उनके इस कार्यों का लाभ वर्तमान में लोगों को मिल रहा है। उन्होंने ड़ आंबेडकर के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर युकां जिलाध्यक्षाषेंद्र महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, पदमा विष्ट, सुभाष विष्ट, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पवन महरा, चंद्र शेखर मखौलिया, निर्मल लोहिया, दिलराम टम्टा, जावेद खान, शंकर लाल, हेम चंद्र ओझा, कार्तिक खर्कवाल, दीपक तिवारी, संजय कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *