श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मंगलवार को श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर राजकीय इंटर कॉलेज सेंधीखाल में फलदार और औषधीय प्रजाति के पौधे रोपे। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान श्री देव सुमन के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई।
प्रधानाचार्य साधो सिंह बिष्ट व एनएसएस के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल सिंह रावत, दौलत सिंह गुसाईं, बालमोहन ध्यानी सहित समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा आँवला, आम, अमरूद, नींबू, तेजपत्ता, नीम, पूलम आदि प्रजाति के पौधे विद्यालय परिसर में रोपे। इस मौके पर प्रधानाचार्य साधो सिंह बिष्ट, राजनीति विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती दीपिका नैथानी ने श्रीदेव सुमन के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि श्रीदेव सुमन ने तानाशाही राजशाही के विरुद्ध आंदोलन करते हुए 84 दिन आमरण अनशन किया। जिसके चलते उन्होंने आज के दिन अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। ऐसे अमर बलिदानी को विद्यालय परिवार शत-शत नमन करता है। उनकी स्मृति में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *