जालौर में दलित छात्र की मौत पर भीम आर्मी समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्जय इंटनेट सस्पेंड

Spread the love

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के जालौर जिले में एक दलित छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई से हुई मौत के मामले में आज तनाव हो गया है। भीम आर्मी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। हालात को काबू पाने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। प्रशासन ने आज घटना को देखते हुए जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सस्पेंड कर दिया था। सीएम गहलोत ने राजधानी जयपुर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा का जालौर की घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। भीम आर्मी के समर्थकों ने रविवार दोपहर पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जमकर लाठियां फटकारीं। लाठीचार्ज में मृतक छात्र के मामा समेत 5-6 लोगों को चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियां खड़ी कर गांव का रास्ता ब्लक कर दिया है। घायलों तक को अस्पताल नहीं ले जा पा रहे हैं।
प्रशासन ने हालत को देखते हुए 24 घंटे इंटनेट सस्पेंड कर दिया था। लेकिन अब हालात को देखते हुए अगले आदेश तक इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। मामला बिगड़ने की आशंका के चलते प्रशासन ने अगले आदेश तक सुबह से ही जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख के मुआवजे की घोषणा की जा चुकी है। वहीं कलेक्टर ने 4 लाख की सहायता राशि की स्वीति दी है। चालान पेश होने के बाद 4 लाख की और सहायता राशि कलेक्टर की ओर से स्वीत की जाएगी। भाजपा नेता कांग्रेस पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा है।
रविवार को स्टूडेंट की बडी गांव पहुंची। घर के आंगन में बडी रखकर प्रशासन के साथ बात चल रही थी। परिजनों ने 50 लाख मुआवजा, परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की। इस दौरान वहां माहौल गर्मा गया और धक्का-मुक्की हो गई। तभी कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को छोड़कर सभी रिश्तेदारों को घर से बाहर निकाल दिया। शाम करीब साढ़े सात बजे परिवार वालों से मुआवजे पर सहमति बनी और इंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *