आठवें दिन 4565 युवाओं ने लगाई दौड़

Spread the love

कोटद्वार में आयोजित अग्निवीर भर्ती का आठवां दिन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही देश की पहली अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती सेना भर्ती रैली के आठवें दिन टिहरी गढ़वाल की 11 तहसीलों के युवाओं ने दम दिखाया। इन तहसीलों के पंजीकृत 5903 युवाओं के सापेक्ष 4565 युवाओं ने रैली में दौड़ लगाई। उत्तराखंड राज्य भर से भर्ती के लिए 1,08,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
शुक्रवार को आठवें दिन भी मौसम साफ रहने से युवाओं और भर्ती अधिकारियों को राहत मिली। सबसे पहले युवाओं को वाटर प्रूफ प्रतीक्षालय में एकत्रित कर लाइन में लगाकर कैंप में प्रवेश कराया गया। कैंप के एंट्री गेट पर युवाओं के वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की जांच होने के बाद ही युवाओं को दौड़ के लिए भेजा गया। सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण कराया जा रहा है और उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। इसके बाद युवकों का मेडिकल और लिखित परीक्षा होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *