इगास पर आप ने जलाए प्रवासियों के मकानों पर दीप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग। दीपावली के मौके पर हर कोई अपने घरों को दीपमाला से जगमग करता है किंतु पहाड़ के गांवों में पलायन कर चुके प्रवासियों के मकान सूने पड़े रहते हैं। ऐसे में इगास पर आम आदमी पार्टी ने पहल करते हुए प्रवासियों के घरों पर दीप जलाए। आप का यह अभियान प्रदेशभर के गांवों में चलाया गया।
रुद्रप्रयाग में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोरी नंदन डोभाल ने जवाड़ी और आसपास के गांवों में इगास पर इस अभियान को शुरू किया। जबकि अन्य जगहों पर भी कांता प्रसाद ढौंडियाल, जोत सिंह बिष्ट एवं प्यार सिंह नेगी ने कार्यक्रम के तहत गांवों में दीप जलाए। आप नेता किशोरी नंदन डोभाल ने कहा कि इगास उत्तराखंड का पौराणिक एवं धार्मिक पर्व है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग गांव और शहरों में इस मनाते आए हैं। गांवों से जो लोग पलायन कर बाहर रहते हैं उनके घरों में दीप मालाएं नहीं जल पाती है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व की पहल पर इगास पर पार्टी ने प्रदेशभर के विभिन्न गांवों में इस अभियान को चलाया। इस मौके पर ऐसे मकानों पर दीप जलाए गए जो अपने गांवों में नहीं है। जवाड़ी और आसपास के गांवों में आप ने इस अभियान को उत्साह से मनाया और ग्रामीणों के साथ खुशी मनाई। इस मौके पर गौरव, बादल सिंह, अनुज डबराल, दीपक कप्रवान, दीपक सिंह, विपिन, पंकज सिंह, संजय सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *