रुबीना दिलैक के स्टाइलिश अंदाज़ के आगे फीके हैं दीपिका से लेकर अनुष्का तक के लुक्स

Spread the love

जब से रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14’ के विनर का खिताब जीता है तभी से रुबीना की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोवर्स लगातार बढ़ रहे हैं. न सिर्फ एक्टिंग बल्कि लोग रुबीना के स्टाइल के भी दीवाने हो रहे हैं. वो इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
‘बिग बॉस 14’ जीतने के बाद रुबीना दिलाइक अक्सर अपने स्टाइल से फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं. इंडियन से लेकर उनके वेस्टर्न लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. अपने बोल्ड आउटफिट्स में रुबीना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करने से कभी नहीं हिचकिचातीं. इंटरनेट पर हज़ारों लोग रुबीना के लुक की तारीफ करते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी है जो रुबीना को उनके लुक्स के लिए ट्रोल भी करते रहते हैं.
फैशन सेंस की बात करें तो रुबीना दिलाइक का इस मामले में कहीं मुकाबला नहीं है. इंडियन लुक में भी रुबीना ने फैंस का दिल धड़काया. हाल ही में रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ट्रडिशनल तस्वीर को शेयर किया था. उनके इस ट्रडिशनल लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था.
अब बात करते हैं रुबीना के इस बोल्ड लुक की जिसमें वो गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ाती हुई नज़र आईं. वैसे ये कहना गलत नहीं है कि बिग बॉस के बाद रुबीना ने फैशन सेंस में बड़ी-बड़ी एक्टर्स को भी कड़ी टक्कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *