दूसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Spread the love

विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हुई. फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं. वहीं तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल में हैं. इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिले. दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में ग्रोथ दिखी. फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. आइए जानते हैं ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 12.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े आने अभी बाकी हैं. पर अगर फिल्म ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.75 करोड़ हो गया है.
ओ रोमियो ने पहले दिन 8.50 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म को दूसरे दिन मॉर्निंग शोज में 10.24 परसेंट, दोपहर के शोज में 22.13 परसेंट, शाम के शोज में 26.79 परसेंट और रात के शोज में 33.87 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन अच्छी कमाई के बावजूद फिल्म अपनी बड़ी हिट कबीर सिंह का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. कबीर सिंह ने रिलीज के दो दिन में 22.71 करोड़ का कलेक्शन किया था.
ओ रोमियो ने इसी के साथ 2026 में रिलीज हुई फिल्म हैप्पी पटेल, राहु केतू, वध 2, भाबीजी घर पर हैं, तू या मैं जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. हैप्पी पटेल ने लाइफ टाइम 6.2 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं राहु केतू ने 6.37 करोड़, भाबीजी घर पर हैं ने 1.37 करोड़, तू या मैं ने दो दिन में 2 करोड़ का कलेक्शन किया.
ओ रोमियो की बात करें तो फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है. शाहिद कपूर को जबरदस्त एक्शन करते हुए भी देखा जाएगा.
सनी देओल की बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 320.45 करोड़ हो गया है. इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.
वहीं फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. मर्दानी 3 ने शनिवार को 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया. मर्दानी 3 का टोटल कलेक्शन 43.15 करोड़ हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *