विजय दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्घांजलि

Spread the love

देहरादून। विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में 1971 के भारत पाक युद्घ में भाग लेने वाले और शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसंबर वीरता और पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है। हमारी सरकार सैनिकों का मनोबल बढ़ाकर और सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए काम करके आगे बढ़ रही है। राज्य में अब तक 1734 शहीद हो चुके हैं। उनके घरों की मिट्टी सैन्घ्यधाम में लाई गई। बीते दिवस सैन्घ्यधाम का शिलान्यास किया गया। सैन्घ्यधाम भव्य बनेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमारे इन जवानों की वजह से सभी चौन की नींद सोते हैं। देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून ड। आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *