महिला दिवस पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले, सरकार ने खाते में डाले 5000 रुपये

Spread the love

पुरी , अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली ह्रस्रद्बह्यद्धड्ड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी आर्थिक सहायता दी है। सरकार की प्रमुख के तहत 1 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों के खातों में 5,100 करोड़ से ज्यादा की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (ष्ठक्चञ्ज) के माध्यम से भेजी गई।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान योजना की चौथी किस्त जारी की। इस कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि अलग-अलग जिलों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। सरकार की ओर से करीब 1.02 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 5,000-5,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। इससे पहले भी लाभार्थियों को योजना की तीन किस्तें दी जा चुकी हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाने का दावा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि सुभद्रा योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में सरकार को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
अब तक 15,000 करोड़ से अधिक वितरित
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस योजना के तहत अब तक ?15,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस के मौके पर 1.02 करोड़ महिलाओं के खातों में 5,106.33 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस योजना के जरिए दिया गया पैसा सीधे बाजार में पहुंचेगा, जिससे छोटे व्यापारियों, कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को भी फायदा होगा। इससे परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *