दुष्कर्म मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Spread the love

चम्पावत। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं। एक महिला ने बीते 17 अगस्त को तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बनबसा के एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि बीते 17 अगस्त को एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि यह महिला खेत से काम करके लौट रही थी। इसी दौरान देवीपुरा बनबसा के पास कार सवार तीन लोगों ने महिला को घर तक छोड़ने की बात की। बताया कि महिला तीनों युवकों संग कार में बैठ गई। महिला के मुताबिक घर के बजाए तीनों लोग उसे जंगल की ओर उसे ले गए। आरोप है जंगल में तीनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। तीनों युवकों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद एक आरोपी डाल चंद कश्यप मूल निवासी नवाबगंज, बरेली हाल निवास मेलाघाट रोड झनकइया रुद्रपुर को मझगांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों को भी शीघ्र हिरासत में लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *