चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चमोली। अवैध नशे के खिलाफ चमोली पुलिस की कार्रवाई एक बार फिर तेज हुई है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि 27 दिसंबर की रात्रि को थाना थराली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आरोपी बलबंत राम उर्फ राघव पुत्र दलवीर राम निवासी रतगांव थाना थराली जिला चमोली उम्र 20 वर्ष को 1़30 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख तीस हजार रुपये आंकी जा रही है। चरस की बरामद्गी के आधार पर आरोपी के विरुद्घ थाना थराली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। चमोली में नशे के अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि इस वर्ष माह जनवरी से अभी तक ऐक्ट के तहत 15 केस पंजीत किये गए हैं। जिसमें 19 आरोपियों की गिरफ्तारी एवं 29 किलो 824 ग्राम माल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस टीम में उनि देवेन्द्र कुमार पन्त थानाध्यक्ष थाना थराली, उनि विनोद रावत, अउनि भगवान सिंह, हेकां द्गिम्बर सिंह रावत, कां राजेश कुमार, कां ष्णा भंडारी, होमगार्ड सचिन, होमगार्ड मनमोहन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *