चोरी के मोबाइल व नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। घर में घुसकर मोबाइल और पांच हजार रुपये की नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घर से चोरी गया मोबाइल व 3500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। अल्लीखां निवासी नौशाद खान पुत्र अब्दुल रहीम खान ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 2 दिसंबर 2023 को रात करीब साढ़े तीन बजे उसके घर में चोर घुस गया। जिसने उसके भाई फिरोज खान का एक मोबाइल और अलमारी से पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीछा करने पर चोर मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी ने लक्ष्मीपुरपट्टी बर्फ फैक्टरी के पास रहने वाले सलमान पुत्र रियाजुल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक रेडमी मोबाइल व 3500 रुपये बरामद किए हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ पूर्व में भी पांच केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *