श्लील वीडियो कॉल कर बुजुर्ग से डेढ़ लाख ठगे, केस दर्ज

Spread the love

हरिद्वार()। साइबर ठगों ने अश्लील वीडियो कॉल का जाल बिछाकर 74 वर्षीय बुजुर्ग से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। कॉल के बाद ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच जयपुर का अधिकारी बताते हुए वीडियो यूट्यूब पर डालने की धमकी दी और रकम ऐंठी। ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह के मुताबिक श्रवणनाथ मठ, मोती बाजार निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि 5 अगस्त की रात करीब को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात महिला का वीडियो कॉल आया। महिला ने कुछ सेकेंड तक अश्लील हरकतें कीं, जिसके बाद उन्होंने कॉल काट दिया। अगले दिन सुबह एक अन्य नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को सुशील राठी, क्राइम ब्रांच जयपुर का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डाल दी गई है। मामले को खत्म करना चाहते हैं तो रकम जमा करनी होगी। बुजुर्ग ने पहले 50 हजार रुपये पंजाब एंड सिंध बैंक, हरिद्वार में और इसके बाद एक लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा, अपर रोड शाखा से दिए गए खाते में जमा करा दिए। करीब दस दिन बाद फिर उसी नंबर से कॉल आया। इस बार ठग ने पांच लाख रुपये और भेजने का दबाव बनाया। तब अनिल कुमार को ठगी का शक हुआ और बुजुर्ग ने पुलिस में केस दर्ज कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *