हौज में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Spread the love

ऋषिकेश। नवरात्र के अंतिम दिन एक परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। घर के आंगन बनी हौज में डेढ़ साल की बच्ची गिर गई। बेसुध हालत में परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर दीपक सिंह राणा निवासी बड़ीर कौड़ियाला, नरेंद्रनगर की बेटी प्रतिमा घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक वह आंगन में बने हौज में गिर गई। कुछ देर तक बेटी का पता नहीं चला, तो दीपक ने घर में तलाश की, इसके बाद वह बेसुध हालत में हौज के पानी में पड़ी मिली। आनन-फानन में परिवार के सदस्य उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *