नाबालिग को भगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Spread the love

चमोली। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोपी मोहम्मद जुबैर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को एक महिला ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। नाबालिग लड़की नेपाल मूल की बतायी गई है। नाबालिग की माता की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मुकदमा पंजीत किया गया। मामला नाबालिग व गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी व नाबालिग की सकुशल बरामद्गी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग को निर्देश दिया। गठित पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए आरोपी मोहम्मद जुबैर पुत्र नूरअली निवासी श्रीवास्तव गली मोहल्ला अमननगर थाना-मोवा, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 21 वर्ष को अभियोग पंजीत होने के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *