19 लोगों पर चालानी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Spread the love

चम्पावत। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की टीम ने टनकपुर में बीते दिन होटलों और ढाबों में शराब पिलाने वालों पर नकेल कसी। इस दौरान पुलिस टीम ने 19 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी देवेंद्र पींचा के आदेश पर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु अपरेशन क्रेकडाउन तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ अपरेशन अभिनव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने 19 लोगों के पुलिस अधिनियम में चालान किए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में टनकपुर के वार्ड 5 नई बस्ती निवासी संतोष राम पुत्र किशन राम को 81 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि सार्वजनिक रूप से शराब पिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पुलिस टीम को सुबह और शाम सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *