बेटी की सगाई करने गए व्यक्ति के घर में लाखों की चोरी में एक गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। बेटी की सगाई करने गए व्यक्ति के घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी हुए छह लाख रुपये के गहने बरामद कर लिए हैं। उसका दूसरा साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में चोरी खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को छत्रपाल सिंह निवासी गली संख्या छह, आनंद विहार, गंगानगर नेाषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उनकी लड़की की कुछ समय बाद शादी होने वाली है। उसकी सगाई के लिए वह घर का ताला लगाकर परिवार समेत मुरादाबाद गए थे। छह अप्रैल को वापस लौटे तो घर का मेन दरवाजा टूटा था और अंदर लकर से गहने चोरी हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात पुराना रेलवे स्टेशनाषिकेश के पास से चोरी में शामिल विजय जाटव (23) निवासी गली नंबर पांच शांति नगर,ाषिकेश को गिरफ्तार किया। उससे मकान से चोरी किए गए गहने मिले। चोरी में शामिल उसका साथी मानू पुत्र रतीराम निवासी कुएं वाली गली, बनखंडी,ाषिकेश फरार है। गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *