घुरल के अवैध शिकार में एक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रप्रयाग : वन विभाग ने राऊंलैक से एक व्यक्ति को हिमालयन घुरल के अवैध शिकार में गिरफ्तार किया है। आरोपी को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। वन विभाग को सूचना मिली कि ऊखीमठ ब्लॉक के राऊंलैक गांव में एक व्यक्ति द्वारा घुरल का शिकार किया गया है, वह व्यक्ति इसे प्रेशर कुकर में तैयार कर रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। वन विभाग की टीम ने मामले की पड़ताल शुरू की तो जानकारी मिली कि यह घटना को एक ग्रामीण द्वारा अंजाम दिया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा गुप्तकाशी यूनिट से मिली सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में ग्राम राऊलैंक निवासी बृजमोहन नेगी को हिमालयन घुरल का अवैध शिकार कर अपने घर पर मांस पकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की संयुक्त टीम ने घटना स्थल पर जाकर अभियुक्त बृजमोहन नेगी से पूछताछ करने पर उसके व परिजनों द्वारा हिमालयन घुरल का शिकार करने और अपने घर पर मांस को पकाने के अपराध को स्वीकार किया गया। उन्होंने बताया कि यह कृत्य वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने अभियुक्त द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत हिमालयन घुरल के अवैध शिकार करने तथा वन्यजीव का मांस पकाने जैसे अपराध के लिए आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही उक्त अभियुक्त को वन क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी यूनिट द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। वन विभाग की टीम में वन क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी सहित वन दरोगा अभिषेक नेगी, वन आरक्षी कुलजीत सिंह, दैनिक श्रमिक दलीप बिष्ट आदि शामिल थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *