अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार, वाहन सीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : धुमाकोट पुलिस ने 22 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक जिस वाहन में शराब की तस्करी कर रहा था पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया है।
थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पुलिस को धुमाकोट तिराहे के समीप एक बोलेरो वाहन घुमता हुआ दिखाई दिया। बताया कि जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसके अंदर रखी शराब की पेटियां बरामद हो गई। आरोपी वाहन चालक धुमाकोट पीपली ग्राम रोतुखत्ता निवासी जितेंद्र के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *