10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : थाना कालागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कालागढ़ की पुलिस टीम गत शुक्रवार रात को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति ग्राम कुंवा खेड़ा खदरी वन चौकी के पास कच्ची शराब बनाता हुआ पाया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची शराब व भट्टी समेत अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *