11 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : थलीसैंण पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 11 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी भगत सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी ग्राम चंगीन गडोली, थाना पैठाणी को गिरफ्तार कर कार को भी सीज कर दिया है। पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि जिले में पुलिस लगातार अवैध शराब की धरपकड़ कर रही है। आम लोगों से भी अपील की गई कि यदि किसी के पास अवैध रूप से नशा का धंधे करने वालों को लेकर कोई सूचना हो तो पुलिस को यह सूचना दी जा सकती है। पुलिस इस सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखेगी। पुलिस टीम में एसआई दीपा रानी, एएसआई निजाम अली, राज सिंह, जसवन्त सिंह और सुखदेव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *