16 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

नई टिहरी : थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार शाम मुखबिर से पुलिस को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली। एसआई महेंद्र राणा पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग में जुट गए। इसी बीच श्रीनगर की ओर से आ रही एक कार की तलाशी में उसमें अवैध रूप से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मनोज पाठक निवासी ग्राम संगौड, बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़, हाल निवास संगम विहार थाना नजफगढ़ नई दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *