232 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

Spread the love

काशीपुर। गो संरक्षण स्कवड ने 232 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पशुवध में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गो संरक्षण स्क्वड के एसआई प्रवीण कुमार को सूचना मिली कि सोमवार रात आईटीआई थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव में ढेला नदी के किनारे कुछ लोग प्रतिबंधित पशु को मार रहे हैं। सूचना पर पैगा चौकी इंचार्ज भी पहुंच गये। संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो वहां तीन लोग मांस काट रहे थे। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भाग गये। पुलिस ने गुलड़िया गांव निवासी सनब्बर पुत्र मो़ याकूब को दबोच लिया। जबकि ग्राम गुलड़िया निवासी मंसूर पुत्र स्व़ महमूद और यूपी के ग्राम फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा निवासी साजेब उर्फ लुक्का पुत्र कादिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 232 किलो प्रतिबंधित मांस, दो टुरी, एक कुल्हाड़ी, सूजा आदि बरामद किया। सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे पशुचिकित्साधिकारी प्रकाश चंद्र वैष्णव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद मांस का निरीक्षण किया। पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *