31 प्रतिबंधित प्रजाति के कटुओं के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने प्रतिबंधित प्रजाति के 31 जिंदा कटुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया। शनिवार की सायं शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश चन्द्र तिवारी, कुन्दन बोरा, भारत भूषण, देवेन्द्र कन्याल ने वार्ड नं़ 1 शास्त्रीनगर में बिना नम्बर की बाइक के साथ दो संदिग्ध लोग दिखे। उनके पास जूट का बैग था। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मोटर साइकिल से भाग गया। जबकि देव मण्डल निवासी वार्ड नं़ एक शक्तिफार्म को 31 प्रतिबंधित कटुए के साथ गिरफ्तार कर लिया। भागने वाला विवेक माली पुत्र वरुण माली निवासी राजनगर नं 3 शक्तिफार्म बताया गया। बरामद कटुओं का वजन 34 किग्रा है। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *