4.5 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने लकड़ी पड़ाव क्षेत्र से एक युवक को 4.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के निर्देशन पर जनपद में अपराधों की रोकथाम , अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को चैकिंग के दौरान अरबाज, निवासी निकट 3 स्कूल लकड़ी पड़ाव को आर्मी कैंटीन पुल कोटद्वार से 4.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर मुअस- 250/2021, धारा 8/22/27, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा सितंबर से अब तक कुल 5 व्यक्तियों के विरूद्ध एनडीपीएस के तहत 5 अभियोग पंजीकृत किये जा चुके हैं। नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र्र ंसह बिष्ट, उपनिरीक्षक संदीप शर्मा, कुलदीप, चंद्रपाल, आबिद अली, फिरोज खान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *