52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली व प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की टीम गत सोमवार रात को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गब्बर कैंप तिराहा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी दाल मिल गली नजीबाबाद रोड झूलापुल गाड़ीघाट के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *