52 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

उत्तरकाशी। धरासू पुलिस ने 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना धरासू में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक यदुवंशी के निर्देशन में पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत सोमवार की रात्रि को एसएचओ धरासू की देखरेख में पुलिस टीम ने जेष्ठवाड़ी, बनचौरा से रघुवीर सिंह पुत्र वचन सिंह (30) निवासी जेष्टवाड़ी, बनचौरा चिन्यालीसौड़ को सोलमेट ब्लू ब्रांड की 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसआई हरीश थपलियाल, हरेंद्र सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *