5.53 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में अवैध नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीनगर पुलिस ने 5.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग के नशा सप्लायर अभिषेक नेगी को पुराना महिला थाना श्रीनगर के पास से 5.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *