80 किलो गांजा संग एक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव के लिए प्रभावी आचार संहिता के अनुपालन को पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। भतरौंजखान पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 80़50 किलो गांजा बरामद की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 12 लाख 7 हजार 500 रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने चौकी तिराहा भिकियासैंण के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन संख्या यूके 19 टीए 0596 ईको वैन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार चालक बालम सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, निवासी ग्राम- रणथमल, तहसील मौलेखाल, जिला अल्मोड़ा। हल निवासी सक्खनपुर, पोस्ट- पीरूमदारा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के कब्जे से तीन प्लास्टिक बैगों में कुल 80़50 किलो गांजा बरामद की गई। पुलिस ने गांजे को सीज कर आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *