चमोली : नन्दानगर पुलिस एवं एसओजी चमोली की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान नन्दानगर के काण्डई पुल के पास चैकिंग के दौरान 10 पेटी अंग्रेजी शराब को ले जाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह निवासी ग्राम बूरा उम्र 23 वर्ष 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। (एजेंसी)