नई टिहरी : पुलिस ने एक व्यक्ति को नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चम्बा थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि बीती शाम पुलिस चम्बा बाजार में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति नौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। आरोपी धनवीर सिंह नेगी 40 पुत्र स्व रणवीर सिंह नेगी निवासी डडासली, थाना चम्बा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। (एजेंसी)